ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, महागठबंधन ने झोंकी पूरी ताकत; तेजस्वी ने मंच पर काटा केक

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। रोहतास के काराकाट में तेजस्वी यादव ने जनसभा की, जहां उन्होंने जन्मदिन मनाते हुए केक काटा और महागठबंधन के लिए वोट मांगे।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम जाएगा। 11 नवंबर को राज्य के 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव प्रचार के आज आखिरी दिन तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। तेजस्वी यादव रविवार को रोहतास के काराकाट पहुंचे, और जनसभा को संबोधित किया।


दरअसल, काराकाट के संझौली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। ऐसे में उन्होंने मंच पर ही केक भी काटा। इस दौरान उनके समर्थक हाथ में हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ पोस्टर भी लेकर पहुंचे। उन्होंने काराकाट के माले के प्रत्याशी अरुण कुमार के लिए वोट मांगा।


उन्होंने कहा कि इस बेईमान सरकार को बदल देना है। तभी बिहार में माई बहन मान योजना लागू होगी और 14 जनवरी को बिहार के सभी महिलाओं के खाते में तीस तीस हजार रुपए भेज दिया जाएगा। वहीं गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए कर दी जाएगी। पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा और यह सब तभी संभव है कि आप लोग एक बार तेजस्वी यादव को मौका दे। 


बता दें कि संजौली के इंटर कॉलेज के मैदान में यह चुनावी सभा आयोजित की गई। आज दूसरे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार खत्म होने वाला है। ऐसे में रोहतास जिला के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव कुल पांच चुनावी सभा कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें