ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट, DGP ने खुद संभाली कमान

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख़्त होगी।

Bihar Election 2025
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रविवार को बताया कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के सभी इंतज़ाम पुख्ता कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पहले चरण की तुलना में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख़्त रहेगी।


डीजीपी के अनुसार, दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें से कई जिले अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं से सटे हैं, जिसके चलते अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिलों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, वहीं झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।


विनय कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है, जबकि अंतरराज्यीय सीमाओं को रविवार शाम तक बंद कर दिया जाएगा ताकि बाहरी तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ाने और गश्त को दोगुना करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


डीजीपी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 1,650 कंपनियां राज्यभर में तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भी प्रत्येक जिले में भेजी गई हैं ताकि संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मतदान प्रक्रिया पर निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीमों की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।डीजीपी विनय कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा, “चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। राज्य पुलिस का उद्देश्य है कि हर मतदाता को सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल मिले।”


बता दें कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण पर टिकी हैं, जहां कई संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान होना है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तैयारी में हैं ताकि 11 नवंबर को मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें