ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई। नयागांव थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 23 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी के गहने और हथियार बरामद किए। आयकर विभाग को सूचना दी गई है।

Bihar Election 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सारण पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और हथियार बरामद किए गए हैं।


सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतिश कुमार, अंचलाधिकारी अदिति श्रुति और नयागांव थानाध्यक्ष अब्दुल रहमान दानिश के नेतृत्व में पुलिस टीम व सीएपीएफ बल ने राजापुर गांव निवासी विक्की कुमार के घर पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 23,71,530 नकद, 485.74 ग्राम सोना, 339.70 ग्राम चांदी, एक ऑटोमैटिक पिस्टल, 10 एटीएम कार्ड, AXIS, SBI और HDFC बैंक की चेकबुक्स, तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। बरामद नकदी और अन्य सामग्रियों की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. आशीष ने बताया कि इस मामले में नयागांव थाना में केस दर्ज किया गया है। 


उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर सारण पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध धन, सोना-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि यह जिले में ऐसी चौथी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें पुलिस को इस तरह की भारी सफलता मिली है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें