ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar result 2025 : 28 मंत्रियों और 14 पूर्व सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर, आज तय होगी जीत-हार

बिहार चुनाव 2025 में 28 मंत्रियों और 14 पूर्व सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर है। आज होने वाली मतगणना में तय होगा कि दिग्गज नेता अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं। पूरे राज्य की नजर नतीजों पर टिकी है।

Bihar result 2025 : 28 मंत्रियों और 14 पूर्व सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर, आज तय होगी जीत-हार
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज आने वाले हैं और इसके साथ ही राज्य के 28 मंत्रियों की चुनावी प्रतिष्ठा भी दांव पर है। शुक्रवार को होने वाली मतगणना में यह तय हो जाएगा कि सत्ता में बैठे ये मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जनता का दिल जीत पाए हैं या नहीं। इस बार भाजपा के 16 और जदयू के 12 मंत्री मैदान में हैं। मंत्री होने के नाते इनके सामने जीत का दबाव अन्य उम्मीदवारों की तुलना में कहीं ज्यादा है। सभी नेताओं ने अपने क्षेत्रों में जमकर मेहनत की और मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


इस चुनावी समर में 14 पूर्व सांसद भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला भी आज ही होना है। वहीं, कुछ मंत्री जैसे संतोष सुमन, संतोष सिंह और अशोक चौधरी ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन इनके परिजन या रिश्तेदार मैदान में उतरे हैं। इससे इन सीटों पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।


भाजपा के दिग्गज मंत्रियों की प्रतिष्ठा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट से मैदान में हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सीवान से फिर किस्मत आजमा रहे हैं। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से चुनाव मैदान में हैं, जहां पिछले कई चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा है।


दरभंगा की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी इस बार भी अपने क्षेत्र से मैदान में हैं। जाले विधानसभा से नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्र, कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता और साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू सिंह चुनावी जंग लड़ रहे हैं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर से, जबकि पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार बिहारशरीफ से अपना राजनीतिक वर्चस्व बनाए रखने की चुनौती के साथ चुनाव में हैं।


खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता बछवाड़ा, पीएचइडी मंत्री नीरज सिंह बबलू छातापुर, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र झंझारपुर और पशुपालन मंत्री रेणु देवी बेतिया से मैदान में हैं। इनके अलावा कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार गया शहर से लगातार एक बार फिर जीत दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं।


जदयू के मंत्रियों की साख भी दांव पर

जदयू के वरिष्ठ नेता और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी सरायरंजन से उम्मीदवार हैं। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी कल्याणपुर से, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी बहादुरपुर से और रत्नेश सादा सोनबरसा (अजा) से मैदान में हैं।


इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में सुनील कुमार भोरे (अजा), ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह धमदाहा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव सुपौल, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान चैनपुर और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज अमरपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। विज्ञान और प्रावैधिकी मंत्री सुमित सिंह चकाई व परिवहन मंत्री शीला मंडल फुलपरास से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


14 पूर्व सांसद भी आजमाएंगे किस्मत

इस चुनाव में 14 पूर्व सांसद भी मैदान में हैं, जिनमें दानापुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, सीतामढ़ी से सुनील पिंटू, जहानाबाद से चंदेश्वर चंद्रवंशी, गोपालपुर से शैलेश बुलो मंडल, झाझा से जयप्रकाश यादव और मोकामा से वीणा देवी शामिल हैं।


अररिया से सरफराज आलम, गया टाउन से धीरेंद्र अग्रवाल, मुंगेर से मोनाजिर हसन, काराकाट से महाबली सिंह, कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा और धमदाहा से संतोष कुशवाहा भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में हैं।


अन्य दिग्गज भी मैदान में

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सिकंदरा से राजद उम्मीदवार हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम औरंगाबाद के कुटुंबा से लड़ रहे हैं। लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी गोविंदगंज से चुनाव में हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान कदवा से, जबकि भाकपा माले के महबूब आलम बलरामपुर से किस्मत आजमा रहे हैं। दरभंगा के बहादुरपुर से राजद के भोला यादव भी चुनावी मैदान में हैं।आज की मतगणना केवल बिहार की सत्ता का फैसला नहीं करेगी, बल्कि कई दिग्गजों की राजनीतिक जमीन पर भी असर डालेगी। इसलिए देशभर की नजरें बिहार चुनाव 2025 के परिणामों पर टिकी हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें