ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: मतदान कीजिए और किसी भी सिनेमा हॉल में आधे दाम में फिल्म देखिए, पटना में जिला प्रशासन का अनोखा ऑफर

Bihar Election 2025: खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने लालू यादव के शासन काल को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे यूपी से माफिया का सफाया हुआ, वैसे ही बिहार से भी होगा।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। बिहार चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी जिलों में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पटना में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाची पदाधिकारी की तरफ से लोगों को बड़ा ऑफर दिया गया है।


दरअसल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना के नेतृत्व में सहभागितापूर्ण वातावरण में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए संपूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा इसमें अहम भूमिका निभाई जा रही है। 


चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिनेमा घरों के ओनर्स एसोसिएशन, आईएमए, विद्यालयों के संघों, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर्स, रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसियेशन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, खिलाड़ियों के संगठनों आदि सभी की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी हो रही है। 


इसी कड़ी में सिनेमा घरों के संचालकों (प्रोपराइटर्स / प्रबंधकों) द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दिनांक 06.11.2025 को मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को सिनेमा टिकट में 50% छूट दी जाएगी। यह छूट दिनांक 06.11.2025 एवं दिनांक 07.11.2025 को हरेक सिनेमा हॉल के सभी शो में दिया जाएगा। 


कोई भी मतदाता दिनांक 06.11.2025 को मतदान कर किसी भी सिनेमा हॉल में अपनी ऊंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे तो उन्हें सिनेमा टिकटों पर 50% की छूट दी जायेगी। मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें