ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: ‘बिहार का युवा बिहार में ही काम करे, ये हमारा संकल्प’ सहरसा की चुनावी सभा में पीएम मोदी का बड़ा दांव

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करे और बिहार का नाम रोशन करे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि उनका वोट एनडीए सरकार को मजबूती देने वाला हो।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी से लेकर बीजेपी शासित दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की धुआंधार रैलियां हो रही है। खुद प्रधानमंत्री मोदी एक के बाद एक चुनावी सभाएं कर रहे हैं। सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ी बात कह दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार का यह संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करे और बिहार का नाम रोशन करे। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेंगे।


उन्होंने कहा कि यहां अनेक साथी हैं, मैं उनके लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं और इस चुनाव में मेरे बहुत सारे बेटे-बेटियां हैं, जो पहली बार वोट डालने वाले हैं। मैंने जब जीवन में पहली बार वोट डाला था तो मेरे मन में इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए। मेरी लिए ये खुशी की बात रही कि मैं सफल हो गया। अब मैं आपसे भी कहता हूं कि आप जो अपना पहला वोट डालेंगे न, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। आपका वोट NDA की सरकार को मजबूती देने वाला है।


पीएम ने कहा कि बिहार का युवा, बिहार में काम करे, बिहार का नाम करे, ये हमारा संकल्प है। ये काम NDA को दिया आपका एक वोट करने वाला है। ये विजय खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं है। ये भारत की बेटियों के नए आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ये छोटे-छोटे गांवों से कस्बों से निकली बेटियां हैं। ये हमारे किसान, मेहनत मजदूरी करने वाले निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार की बेटियां हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार पहुंच चुके हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें