ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: पहले चरण के चुनाव में दांव पर नीतीश कैबिनेट के करीब डेढ़ दर्जन मंत्रियों की साख, बचेगी प्रतिष्ठा या जनता करेगी हिसाब?

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 16 मंत्री मैदान में हैं, जिनमें उत्तर बिहार के सात मंत्री शामिल हैं। कई सीटों पर पूर्व मंत्रियों और पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण के चुनाव के तहत 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों में उत्तर बिहार के तीन जिले मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा की 31 सीटें भी शामिल हैं। इस चरण में कुल 16 मंत्री मैदान में हैं, जिनमें उत्तर बिहार के सात मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जहां पूर्व मंत्रियों और पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच टक्कर है।


मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू सिंह, जाले से नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, दरभंगा नगर से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी, सरायरंजन से जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कल्याणपुर से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी और बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी मैदान में हैं। मुजफ्फरपुर के दोनों मंत्री भाजपा से जबकि समस्तीपुर के मंत्री जदयू से चुनाव लड़ रहे हैं।


दरभंगा जिले में दो मंत्री भाजपा और एक मंत्री जदयू कोटे से हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर के कांटी में दो पूर्व मंत्रियों जदयू के अजित कुमार और राजद के इसराइल मंसूरी के बीच सीधा मुकाबला है। पहले चरण में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर से) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय से) के भाग्य का फैसला भी होना है। तारापुर में सम्राट चौधरी का मुकाबला राजद के अरुण कुमार और जन सुराज के संतोष कुमार सिंह से है, जबकि लखीसराय में विजय सिन्हा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीश को उतारा है।


वहीं सीवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का मुकाबला राजद के अवध बिहारी चौधरी से है। सोनबरसा से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा, बिहारशरीफ से पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार, नालंदा सीट से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भोरे से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अमनौर से आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, और बांकीपुर से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन चुनाव मैदान में हैं। साहेबगंज में मंत्री राजू सिंह के सामने राजद के पृथ्वीनाथ राय, कुढ़नी में राजद के सुनील कुमार सुमन, सरायरंजन में राजद के अरविंद सहनी, और कल्याणपुर में भाकपा (माले) के रंजीत राम चुनौती दे रहे हैं।


जाले से मंत्री जीवेश कुमार के सामने कांग्रेस के ऋषि मिश्रा हैं। बहादुरपुर में मंत्री मदन सहनी का मुकाबला राजद के भोला यादव से है, जो 2015 में इस सीट से विधायक रह चुके हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी के मो. आमिर हैदर मुस्लिम वोटरों को लुभाने की कोशिश में हैं। दरभंगा शहरी सीट से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी लगातार छठी बार विधानसभा पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उनके सामने महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी उमेश सहनी और जन सुराज पार्टी से सेवानिवृत्त आईपीएस आर.के. मिश्रा मैदान में हैं। आज वोटिंग खत्म होते ही इनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें