ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश कुमार ने JDU के वॉर रूम का किया निरीक्षण, पार्टी नेताओं को दिए अहम निर्देश

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश कुमार ने JDU के वॉर रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी नेताओं को अहम निर्देश दिए हैं.

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद अब चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि एनडीए की फिर से सत्ता में वापसी होगी या महागठबंधन को मौका मिलेगा। 


मतगणना की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू दफ्तर पहुंचे और वॉर रूम का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री आज एकाएक जदयू के वॉर रूम पहुंच गए और एक-एक चीज की जानकारी ली। जेडीयू ने चुनाव और मतगणना को लेकर वॉर रूम को बनाया है।


मुख्यमंत्री वॉर रूम में थोड़ी देर रुके। इस दौरान उन्होंने पूरी तैयारी को देखा कि शुक्रवार को किस तरीके से मतगणना को लेकर यहां तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक रहे और पार्टी नेताओ से बातचीत की और जरूरी निर्देश दिए। वॉर रूम का निरीक्षण करने के बाद वह अपने आवास लौट गए।


बता दें कि बिहार में दो चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। वोटिंग खत्म होने के बात तमाम एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि बिहार की सत्ता में एक बार फिर से एनडीए की वापसी हो रही है और नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। 


एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त से उत्साहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को महावीर मंदिर, हाई कोर्ट मजार और गुरुद्वारा पहुंचे थे और राज्य के लोगों को बड़ा मैसेज देने की कोशिश की थी। अब शुक्रवार को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, ऐसे में सीएम नीतीश कुमार इसपर नजर बनाए हुए हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें