ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के सियासी रण कल, वोटिंग से पहले भारत-नेपाल सीमा सील; बरती जा रहे विशेष सतर्कता

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले पूर्वी चंपारण प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है। रक्सौल और नरकटिया क्षेत्रों को “खर्च संवेदनशील” घोषित किया गया है। 36 कंपनियां और बिहार पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार 11 नवंबर को होना है। मतदान से पहले निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील करने का निर्णय लिया है।


भारत-नेपाल सीमा से सटे इस जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चुनाव ऑब्जर्वर गुलजार वाणी ने बताया कि रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्रों को “एक्सपेंडिचर सेंसिटिव” के रूप में चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों पर चुनाव आयोग की विशेष निगरानी रखी जा रही है।


उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रशासनिक इकाइयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि चुनाव से पहले सीमा को सील करने का निर्णय लिया गया है, जो अब 12 नवंबर की सुबह 6 बजे ही दोबारा खोली जाएगी।


प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी असामाजिक तत्व या राजनीतिक दल सीमा पार से अवैध धन, शराब या अन्य सामग्री लाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके। चुनाव आयोग ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सीमा पार से आने-जाने वाली हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए।


जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से जुड़े नदी और जंगल के रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 36 कंपनियां तैनात की गई हैं, वहीं बिहार पुलिस की टीमें पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी कर रही हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें