ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Exit Poll: बिहार में फिर से नीतीशे कुमार! एग्जिट पोल में NDA को बड़ी बढ़त, महागठबंधन को कितनी सीटें?

Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार की एनडीए और तेजस्वी यादव के महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को बहुमत मिलने के आसार हैं, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

Bihar Exit Poll
© FILE PHOTO
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Exit Poll: बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है। हालांकि, इस बार जनसुराज दल के उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।


बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हुआ। पहले फेज में रिकॉर्डतोड़ 65% मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को हुई, जिसमें शाम 5 बजे तक 67% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। वोटिंग पूरी होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं।


एक एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है। इनमें बीजेपी को 65–73, जेडीयू को 67–75, एलजेपी(आर) को 7–9, हम को 4–5 और आरएलएम को 1–2 सीटें मिल सकती हैं।


वहीं, महागठबंधन को 70 से 89 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें आरजेडी को 53–58, कांग्रेस को 10–12, वीआईपी को 1–4 और वाम दलों को 9–14 सीटें मिल सकती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या एग्जिट पोल के ये अनुमान सही साबित होते हैं या 14 नवंबर को नतीजों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें