Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रूझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है हालांकि नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। कई हाई प्रोफाइल सीट पर महागठबंधन बढ़त बने हुए है।
वैशाली की लालगंज सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ढाई हजार वोटों से आगे चल रही हैं। आरजेडी उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को अबतक 8785 वोट मिले हैं जबकि एनडीए के बीजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह पिछड़ते दिख रहे हैं। उन्हें अबतक 6276 वोट मिले हैं।
वहीं 246 मतों के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अमर कुमार सिंह तीसरे नंबर पर हैं। वह 8539 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह 117 वोट से छठे नंबर पर चल रह हैं। इस कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।





