ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि मतदाता अपने पोलिंग बूथ की सही जानकारी रखें। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बूथ खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि मतदाता अपने पोलिंग बूथ की सही जानकारी रखें। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बूथ खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस बार 14 लाख नए मतदाता भी पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे, इसलिए उनके लिए यह जानकारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।


सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://electoralsearch.eci.gov.in या https://nvsp.in। आप वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी यह प्रक्रिया कर सकते हैं। अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर (10 डिजिट) डालें और राज्य के रूप में ‘बिहार’ चुनें। स्क्रीन पर कैप्चा वेरिफिकेशन का ऑप्शन आएगा। दिए गए कोड को टाइप करके ‘सर्च’ पर क्लिक करें।


इसके बाद स्क्रीन पर पोलिंग बूथ नंबर, नाम, पता और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दिखेगी। सभी व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, उम्र और पता मिलान करने के बाद आप अपने बूथ का पता सुनिश्चित कर सकते हैं। आप अपनी ई-ईपीआईसी डाउनलोड कर सकते हैं या इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।


अपने लोकल बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) से संपर्क करें। वे आपके वोटर आईडी का वेरिफिकेशन कर आपके बूथ की जानकारी देंगे। बिहार के कई छठ घाटों, बूथ के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर QR कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन करके फोर नंबर या ई-ईपीआईसी डालें और अपने पोलिंग बूथ का पता लगाएं। अगर फिर भी परेशानी हो, तो आप जिला चुनाव कार्यालय जाकर सीधे बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार हजारों पोलिंग बूथ बनाए हैं ताकि मतदान सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से हो सके। मतदान की वैधता केवल वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही सुनिश्चित होती है।


ऐसे में माना जा रहा है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मतदाताओं की सुविधा और मतदान में भागीदारी बढ़ाने के लिए बेहद प्रभावी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने पोलिंग बूथ की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें और मतदान के दिन समय पर अपने बूथ पहुँचें। इससे चुनाव प्रक्रिया में आसानी और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें