ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: बिहार के इस नक्सल प्रभावित इलाके में 73 साल बाद होगी वोटिंग, चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह

Bihar Election 2025: जमुई के नक्सल प्रभावित गगनपुर गांव में 73 साल बाद पहली बार मतदान होने जा रहा है। 1952 से अब तक यहां वोटिंग नहीं हुई थी। लोकतंत्र के इस उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: जमुई जिले के बिहार -झारखंड सीमा से सटे नक्सल प्रभावित चकाई विधानसभा क्षेत्र के गगनपुर गांव में 73 साल बाद पहली बार मतदान किया जाएगा। इसको लेकर आसपास गांव के लोगों में खुशी देखी जा रही है। इसको लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने गगनपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गागनपुर का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद प्रधानाध्यापक और स्थानीय लोगों के साथ-साथ वहां पढ़ने वाले बच्चों से भी बातचीत की। 


दरअसल, साल 1952 में पहली बार बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ था लेकिन जमुई जिले के बिहार झारखंड सीमा रेखा स्थित बोगी पंचायत के गगनपुर गांव में आज तक चुनाव नहीं हो पाया था। क्योंकि वहां मूलभूत सुविधा के साथ-साथ वह इलाका पूरी तरह से नक्सल प्रभावित था। 


जिस कारण उक्त इलाके में मतदान नहीं हो पाता था। जबकि गगनपुर गांव से 4 किलोमीटर दूर बिल्ली गादी गांव में मतदान केंद्र बनाया गया था, जहां आसपास के लोग मतदान करने जाते थे। लेकिन नक्सलियों के डर से मतदान प्रतिशत मात्रा 20%  हुआ करता था। 


स्थानीय युवक पप्पू यादव ने बताया कि पहली बार गगनपुर गांव में मतदान होगा क्योंकि वह 2009 से मतदान कर रहा है। लेकिन इस गांव में आज तक मतदान नहीं की गई। पास के गांव में मतदान केंद्र बनाया जाता था। यहां तक पहुंचाने के लिए सड़के भी नहीं थी और नक्सल प्रभावित इलाका था। नक्सली गतिविधि काफी हुआ करता था। 


नक्सलियों द्वारा वोट बहिष्कार का ऐलान भी किया जाता था। जिस कारण इस इलाके में रहने वाले लोग मतदान से वंचित रह जाते थे। वहीं एसपी विश्वजीत   दयाल मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया और वहां पढ़ने वाले बच्चों से भी मुलाकात की। वही स्थानीय लोगों ने एसपी विश्वजीत दयाल को भरोसा दिलाया कि पहली बार इस इलाके में मतदान हो रहा है 80% से कम मतदान नहीं होगा। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 


एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पहली बार इस इलाके में मतदान केंद्र बनाए गए है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक्ष किया जा रहा है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि लोग भय मुक्त होकर अपने मत का प्रयोग कर सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें