ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर बोले चिराग पासवान, कहा- "बिहार में बन रही NDA की प्रचंड बहुमत वाली सरकार, तेजस्वी को लेकर कह दी बड़ी बात"

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस दौरान 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ और राज्य में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग देखने को मिली। अब केंद्रीय मंत्री के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस दौरान 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ और राज्य में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग देखने को मिली। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी NDA की सरकार बनने जा रही है, ठीक उसी तरह जैसे 2005 में एनडीए की सरकार बनी थी।


चिराग पासवान ने कहा कि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी NDA के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि 2005 में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनी थी और 2010 में भी इसी तरह के मतदान हुए थे। उन्होंने कहा, "अब भी यह प्रक्रिया वही है और हमें दिखाई दे रहा है कि प्रथम चरण की 121 सीटों में लगभग 100 सीटें NDA के खाते में जा रही हैं।"


केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार बिहार दौरे और योजनाओं को समर्पित करने का हवाला देते हुए कहा कि यह भी लोगों का NDA पर विश्वास बढ़ाने में सहायक रहा है। उन्होंने बताया कि LJP इस बार पहले चरण में 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उनका दावा है कि सभी 14 सीटें जीत ली जाएंगी।


महागठबंधन के खिलाफ चिराग पासवान ने कहा कि "पहले लोग EVM को लेकर शिकायतें करते थे, जब कुछ नहीं हुआ तो वोट चोरी के आरोप लगाने लगे। चुनाव परिणाम आने के बाद फिर से EVM को लेकर रोने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र और बिहार सरकार के नेताओं की एकजुटता का हवाला देते हुए कहा कि पूरा NDA अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगा हुआ है।


विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में पहले चरण की रिकॉर्डतोड़ मतदान और महिला व युवा मतदाताओं की बढ़ी भागीदारी NDA और महागठबंधन दोनों के लिए चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है। चुनाव परिणाम आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, और पहले चरण के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहा है कि बिहार की जनता विकास और कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर अपने मत का प्रयोग कर रही है।


बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए सभी राजनीतिक दल पहले चरण के नतीजों और मतदाता रुझानों का विश्लेषण कर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। ऐसे में NDA और महागठबंधन दोनों ही आगामी चरणों में जीत दर्ज करने के लिए चुनावी प्रचार में तेजी ला रहे हैं।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें