ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election Result 2025: बिना नीतीश NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, BJP और चिराग का हैरान करने वाला प्रदर्शन

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी और लोजपा (आर) ने शानदार प्रदर्शन किया, नीतीश कुमार के बिना एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया, महागठबंधन पिछड़ गया।

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने हैरान करने वाला प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और उनमें से 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं लोजपा (आर) ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 21 सीटों पर उसे बढ़त मिलती दिख रही है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की रालोमा 4 सीटों पर और जीतन राम मांझी की हम 5 सीटों पर आगे चल रही है।


कुल मिलाकर देखें तो इन चारों पार्टियों ने बिना नीतीश कुमार के ही बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सभी दलों को मिलकर करीब 125 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की आवश्यकता होती है।


इस बार एनडीए ने नीतीश कुमार को आधिकारिक तौर पर सीएम फेस घोषित नहीं किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। चूंकि बीजेपी इस चुनाव में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है, इसलिए नियमों के अनुसार राज्यपाल सबसे पहले उसे ही सरकार गठन के लिए आमंत्रित करेंगे।


इधर, नतीजों के बीच नीतीश कुमार के आवास पर राजनीतिक गतिविधि तेज हो गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और मंत्री अशोक चौधरी उनके आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि संजय झा बीजेपी के साथ समन्वय की पूरी प्रक्रिया संभाल रहे हैं।


दूसरी ओर, आरजेडी और कांग्रेस इस बार पूरी तरह बैकफुट पर हैं। महागठबंधन के छह दलों को मिलकर भी सिर्फ 30 सीटों पर ही बढ़त दिखाई दे रही है। ऐसे में 2020 के बाद 2022 में आरजेडी के साथ गठबंधन कर सरकार बदल लेने वाला विकल्प इस बार नीतीश कुमार के लिए बिल्कुल बंद हो गया है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक नीतीश अब किसी भी तरह विपक्ष के साथ जाकर सरकार नहीं बना पाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें