ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत इन भोजपुरी सितारों ने डाला वोट, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, समेत कई कलाकारों ने वोट डालकर लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में तीन करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में भोजपुरी सिनेमा के कई मशहूर कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों से मतदान करने की अपील की। 


भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट डाला। दोनों कलाकारों ने कहा कि हर नागरिक को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। पावर स्टार पवन सिंह, भले ही इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर सबसे पहले जाकर वोट डाला। 


मतदान के बाद पवन सिंह ने कहा, “वोट देना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। अगर हम अपने नेता चुनने में हिस्सा नहीं लेंगे तो बदलाव कैसे आएगा? सभी लोग घर से निकलें और वोट जरूर डालें।” उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वोट डालने के बाद की तस्वीर भी शेयर की और लिखा — “पहले मतदान, फिर जलपान।”


वहीं, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद उन्होंने जनता से अपील की कि सभी लोग घरों से निकलकर वोट डालें। खेसारी लाल यादव ने मतदान केंद्र पर लोगों का अभिवादन किया और एक वीडियो जारी कर कहा, “मैं शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव ने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए अपना मतदान कर दिया है। आप सब भी मतदान करें, क्योंकि मतदान एक ऐसा अधिकार है जहां किसी का दबाव नहीं होता। चाहे जिसे भी करें, लेकिन वोट जरूर डालें।”


खेसारी के अलावा सिंगर रितेश पांडे भी इस बार करगहर सीट से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने भी जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जो काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रही हैं, उन्होंने भी लोगों से समर्थन और सहयोग की अपील की है। 


इसके साथ ही भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान जरूर करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें