ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: "बिहार है तैयार"... नीतीश मिश्रा ने CM नीतीश को भेंट की बदलाव की एक यात्रा 2005-2025 पुस्तक, क्या है खास....

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "Bihar Hai Taiyar – बदलाव की एक यात्रा 2005-2025" पुस्तक की पहली प्रति भेंट की। इस पुस्तक में बिहार के ऐतिहासिक बदलाव और विकास यात्रा का चित्रण किया गया है.

बिहार है तैयार पुस्तक, नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विकास यात्रा, 2005 से 2025 बिहार, उद्योग मंत्री बिहार, बिहार परिवर्तन, Bihar Hai Taiyar Book, Bihar Transformation, Nitish Kumar Boo
CM नीतीश को पुस्तक भेंट करते मंत्री नीतीश मिश्रा
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने “Bihar Hai Taiyar – बदलाव की एक यात्रा 2005-2025” पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की. पुस्तक में बिहार के बदलाव की ऐतिहासिक यात्रा को प्रस्तुत किया गया है. ऐतिहासिक यात्रा में सामिल होने का मौका नीतीश मिश्रा को भी मिला,जब वे कैबिनेट में विभिन्न विभागों में मंत्री रहने का सौभाग्य मिला. 

उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि यह क्षण मेरे लिए अत्यंत विशेष, स्मरणीय और गौरवपूर्ण रहा है.  “Bihar Hai Taiyar इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के बदलाव की उस ऐतिहासिक यात्रा को प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 24 नवंबर 2005 को न्याय के साथ विकास की यात्रा में मंत्रिमंडल के साथी के रूप में मुझे भी सम्मिलित होने का अवसर मिला था। वर्ष 2005 से 2025 तक बिहार के बदलाव को मैंने बेहद करीब से देखा और महसूस किया है। 

उन्होंने बताया कि यह पुस्तक उसी का एक प्रतिबिंब है।  मुझे गर्व है कि इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के विकास की गाथा को लोगों तक पहुँचाने का अवसर मिला है। यह पुस्तक उन बिहारवासियों को समर्पित है जो बिहार को आगे बढ़ाने में निरंतर अथक श्रम और संकल्प के साथ जुड़े हुए हैं। उद्योग मंत्री ने सभी से आग्रह किया है कि इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के सकारात्मक परिवर्तन को जरूर जानें और साझा करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें