ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के चुनाव में 10 मंत्री, दो पूर्व डिप्टी सीएम और तीन दलों के प्रदेश अध्यक्ष की दांव पर प्रतिष्ठा, मिलेगा जनता का आशीर्वाद?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर होगा। इस चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री, मंत्री और तीन प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान कल, यानी 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर होगा। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें दो पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 मंत्री और तीन प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं।


दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें से 5,28,954 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,95,44,041 है, जबकि महिला मतदाता 1,74,68,572 हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटी विधानसभा भागलपुर है, जबकि सबसे बड़ी चैनपुर। सबसे कम मतदाता मखदुमपुर (2,47,574) और सबसे अधिक मतदाता हिसुआ (3,67,667) विधानसभा क्षेत्र में हैं।


एनडीए की ओर से दो पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा कई मंत्री चुनावी मैदान में हैं। इनमें झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, धमदाहा से लेसी सिंह, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, गया टाउन से प्रेम कुमार, चकाई से सुमित कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राज, चैनपुर से जमां खान, फुलपरास से शीला मंडल और हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान शामिल हैं।


महागठबंधन की ओर से दिग्गज चेहरे मैदान में हैं। सिकंदरा से राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कुटुंबा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम चुनाव लड़ रहे हैं।


इस चरण में मतदाता तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। गोविंदगंज सीट से लोजपा-रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, कुटुंबा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, और टेकारी से HAM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार की किस्मत इस चरण में दांव पर लगी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें