ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Election 2025: PM मोदी के कैमूर दौरे की तैयारी तेज, इस दिन विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैमूर जिले में 7 नवंबर को दौरा संभावित है। उनका कार्यक्रम भभुआ स्थित पटेल कॉलेज मैदान में आयोजित होने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरु हो गई है।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैमूर जिले में 7 नवंबर को दौरा करेंगे है। उनका कार्यक्रम भभुआ स्थित पटेल कॉलेज मैदान में आयोजित होने की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दोनों ही पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं और कार्यक्रम स्थल पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, ताकि मौसम से कोई बाधा न आए।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मां मुंडेश्वरी की पावन धरती पर आयोजित किया जाएगा और इसमें लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोग शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री के आगमन से शाहाबाद क्षेत्र के चारों जिलों कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर की सभी विधानसभा सीटों पर राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा। अपर समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि पटेल कॉलेज मैदान में मंच निर्माण, पंडाल, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।


सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं और प्रशासन, पुलिस बल, सीआरपीएफ एवं स्थानीय सुरक्षा कर्मियों का समन्वय सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक रूट, पार्किंग पॉइंट और आपातकालीन सेवाओं का भी विशेष इंतजागम किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें