ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: बूथ पर पहुंची महिलाएं तो गदगद हुए नीतीश, सोशल मीडिया पर कर दी बड़ी अपील; अब क्या करेंगे तेजस्वी

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ऐतिहासिक मतदान के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- "बिहार को सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का अब समय आ गया है।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक पूरी हो चुकी है। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 1314 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में बंद हो चुका है। पहले चरण में मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में अधिक रहा, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि जनता बिहार के भविष्य को लेकर सजग और उत्साहित है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ऐतिहासिक मतदान के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- "बिहार को सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का अब समय आ गया है। लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि यह हमारा दायित्व भी है।" उन्होंने जनता से दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) में भी इसी जोश और जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपील की।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि बिहार के विकास के नए अध्याय की शुरुआत का चुनाव है। उन्होंने एनडीए गठबंधन की नीतियों और योजनाओं को जनहित से जोड़ते हुए कहा कि राज्य के हर वर्ग का विकास उनकी प्राथमिकता है।


ऐसे में माना जा रहा है कि पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान एनडीए के लिए उत्साहजनक संकेत है। वहीं, महागठबंधन भी मत प्रतिशत बढ़ने को अपने पक्ष में बता रहा है। अब सबकी निगाहें 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान और 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें