ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Assembly Election 2025: चुनाव से पहले बिहार दिवस पर BJP का 'बेमिसाल बिहार' जश्न, कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश देखेगा राज्य की संस्कृति

Bihar Assembly Election 2025: बीजेपी-नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बिहार दिवस के जश्न के तहत पूरे भारत में बिहार की संस्कृति को प्रदर्शित करेगी। जिसे लेकर बीजेपी ने पूरा प्लान सेट कर लिया है।

 Bihar Assembly Election 2025
बिहार दिवस पर BJP का 'बेमिसाल बिहार' जश्न
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव से पहले जनता को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी ने प्लान सेट कर लिया है। बिहार चुनाव के मद्देनजर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने देशभर में बिहारी संस्कृति, परंपरा और भावना को प्रदर्शित करने वाले कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।


सूत्रों के मुताबिक बिहार दिवस के जश्न के तहत बीजेपी-नेतृत्व वाली एनडीए बिहार की संस्कृति को पूरे भारत में प्रदर्शित करेगी। सूत्रों के मुताबिक 22 मार्च से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा, अमित शाह और नीतीश कुमार शामिल होंगे। बिहार दिवस के जश्न के साथ हफ्तेभर चलने वाला कार्यक्रम शुरू होगा। 22 मार्च को बिहार दिवस होता है। जिसके लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने सांसदों और मंत्रियों को बिहार और उसकी संस्कृति के सप्ताह भर के जश्न के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक भेजेगी।


सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कई शीर्ष नेता इस अवधि के दौरान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। बीजेपी नेताओं के अलावा, सभी गठबंधन सहयोगियों के टॉप नेता भी इसमें भाग लेंगे। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार और चिराग पासवान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक इस कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ‘डबल इंजन सरकार’ ने बिहार के विकास के लिए निरंतर और अथक प्रयास किया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें