ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Bihar Assembly Election 2025: सियासत की पिच पर नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री तय! निशांत कहां से लड़ सकते हैं चुनाव? इस सीट पर हो रही चर्चा

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में एक और युवा की एंट्री हो रही है। जेडीयू ने सियासत की पिच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उतराने की तैयारी कर ली है।

Bihar Assembly Election 2025
सियासत की पिच पर नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री तय!
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Election 2025: जेडीयू ने सियासत की पिच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उतारने की तैयारी कर ली है। सीएम के इकलौते बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री की पटकथा लिखी जा चुकी है। होली के मौके पर तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनकी औपचारिक रूप से मुलाकात कराई गई। तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जिस तरह से निशांत कुमार की एंट्री हुई या फिर कराई गई उससे ये पक्का माना जा रहा है कि जेडीयू ने राजनीति में निशांत कुमार के राजतिलक की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में सवाल है कि वे राजनीति में आते हैं तो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? इसको लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।


राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि निशांत अगर चुनावी पारी की शुरुआत करते हैं तो फिर उसी हरनौत से चुनाव लड़ सकते हैं जिस हरनौत से नीतीश ने सियासी पारी की शुरुआत की थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि हरनौत से निशांत लड़ते हैं तो जीत भी तय है। अब देखना होगा कि इन चर्चाओं में कितना दम है। 


मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। प्रदेश भर से एक हजार से ज्यादा जेडीयू नेता और नीतीश के वफादार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। औपचारिक तौर पर तो निशांत की एंट्री का कोई ऐलान नहीं हुआ लेकिन तस्वीरें बता रही थी कि जो कुछ हो रहा है वो निशांत के लिए ही हो रहा है। सीएम आवास में जो लोग मौजूद थे उन्होंने बताया कि नीतीश से ज्यादा कार्यकर्ताओं में निशांत के साथ तस्वीर खिंचवाने का क्रेज दिख रहा था। निशांत भी खुलकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। हालचाल ले रहे थे। पार्टी के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने जिस अंदाज में गुलाल से निशांत को तिलक लगाया मानो ये लग रहा था कि वो पार्टी में एंट्री का राजतिलक कर रहे हैं।


दरअसल निशांत के राजनीति में आने की मांग लंबे समय से हो रही है। पिछले कुछ दिनों से जेडीयू के कार्यकर्ता मुखर होकर डिमांड कर रहे थे। पटना में अलग-अलग तरह के पोस्टर लग रहे हैं। हाल के दिनों में जिस तरह से निशांत ने मीडिया में बयान देना शुरू किया उसके बाद उनकी सियासी पारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। बिहार की राजनीति में लालू, नीतीश और रामविलास समकक्षी राजनेता माने जाते हैं। लालू की विरासत तेजस्वी के पास है। रामविलास की विरासत चिराग बढ़ा रहे हैं। ऐसे में इस त्रिमूर्ति में सिर्फ नीतीश ही हैं जिनकी विरासत को बढ़ाने वाले निशांत हैं, जिसे लेकर चर्चा तेज हो रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें