ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी की सरकार आई तो खुलेंगे ये तीन नए विभाग’, अमित शाह ने बिहार के लोगों को किया सचेत

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में अमित शाह ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को सत्ता मिली तो बिहार में हत्या, अपहरण और रंगदारी के विभाग खुल जाएंगे। एनडीए सरकार बनने पर बिहार को बाढ़मुक्त करने और सीतामढ़ी-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर और वैशाली में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला।


अमित शाह ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को सत्ता मिली, तो बिहार में “हत्या, अपहरण और रंगदारी” के तीन नए विभाग खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार पहले ही जंगलराज का दौर देख चुका है और जनता उसे दोबारा नहीं देखना चाहती।


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर जनता एनडीए को दोबारा मौका देती है, तो बिहार को पूरी तरह बाढ़मुक्त बनाने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार राज्य में विकास के नए युग की शुरुआत करेगी और किसानों के खेतों तक कोसी, गंगा और गंडक नदियों का पानी पहुंचाया जाएगा।


वैशाली की जनसभा में शाह ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट से राजद के जंगलराज की वापसी को रोकें। उन्होंने कहा कि भाजपा, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी मिलकर ‘पांच पांडवों’ की तरह बिहार को समृद्धि की राह पर ले जाएंगे।


अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित और समृद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि बिहार के लीची उत्पादकों के लिए जीएसटी में कमी की गई है और मुजफ्फरपुर में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से एक मेगा फूड पार्क बनाया जाएगा।


उन्होंने यह भी घोषणा की कि सीता मंदिर के निर्माण के बाद सीतामढ़ी से अयोध्या तक एक विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जो राम मंदिर और सीता मंदिर को धार्मिक रूप से जोड़ेगी। शाह ने कहा कि इससे पर्यटन और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें