ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

बिहार: बैंक से कैश लूटकर भाग रहे लुटेरे, जेब से गिरती रही नोटों की गड्डियां... CCTV में कैद हुई वारदात

HAJIPUR: बिहार में आए दिन लूट- पाट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बेखौफ लुटेरे कभी कोई बैंक लूट लेते हैं, तो कभी हथियार के बल पर बैंक से पैसे निकाल के जा रहें किसी व्यक्ति को। ऐसा ल

बिहार: बैंक से कैश लूटकर भाग रहे लुटेरे, जेब से गिरती रही नोटों की गड्डियां... CCTV में कैद हुई वारदात
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR: बिहार में आए दिन लूट- पाट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बेखौफ लुटेरे कभी कोई बैंक लूट लेते हैं, तो कभी हथियार के बल पर बैंक से पैसे निकाल के जा रहें किसी व्यक्ति को। ऐसा लगता है जैसे अब इन लूटेरों को पुलिस थाना किसी का डर ना हो। एक ऐसी ही लूट की मामला बिहार के हाजीपुर से सामने आई है। इस लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हई है। 


दरअसल, हाजीपुर में एक प्राइवेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र ( CSP ) से लूट की तस्वीर सामने आई है। यह घटना बरांटी OP थाना क्षेत्र के बिद्दूपुर स्टेशन के पास की है। जहां लुटेरे ने लूट की वारदात को अंजाम देने के  दौरान कई राउंड फायरिंग भी की है। जिसके बाद लुटेरों ने बैंक से कैश लूट कर  फरार हो गए । बताया जा रहा है कि, लूट की इस वारदात में लूटेरे भी हड़बड़ाहट और खौफ में दिखे और  लूट के बाद जैसे तैसे भागते नजर आए। भागने के दौरान लूटेरों से आधे से ज्यादा नोटों के बण्डल रास्ते में ही गिर गए ।यह पूरी वारदात और सड़क पर गिरते नोटों के बण्डल की तस्वीर CCTV में कैद हो गई है। 


बता दें कि, व्यस्त बाजार में जैसे ही इस प्राइवेट बैंक ( फिनो बैंक ) के CSP सेंटर पर कामकाज शुरू हुआ । तभी 4 हथियारबंद लूटेरे बैंक में आ धमके और हथियार के सहारे बैंक से कैश लूट कर भागने लगे ।जब लोगों ने पीछा किया , तो लूटेरे लूट की कैश की परवाह किये बिना भागने लगे। भागने के दौरान कैश और नोटों का बण्डल रास्ते में ही गिर गए। लोगों से अपनी जान बचा कर भागने के लिए लूटेरो कई राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। 


 इस वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय बरांटी थाने की पुलिस के साथ महुआ SDPO पूनम केसरी मौके पर पहुंची । SDPO पूनम केसरी ने कहा कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है। बैंक और CCTV की फूटेज की भी जांच की जा रही है। जल्द ही लूटेरों को पकड़ लिए जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें