ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

बिहार में एसिड अटैक : चुनाव हारने पर पूरे परिवार को तेजाब से नहलाया, 7 लोग बुरी तरह झुलसे

VAISHALI : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है. चुनाव में हार-जीत को लेकर अक्सर हत्या, फायरिंग और मारपीट जैसी खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन हाजीपुर से चुनावी रंजिश में एसिड अटै

बिहार में एसिड अटैक : चुनाव हारने पर पूरे परिवार को तेजाब से नहलाया, 7 लोग बुरी तरह झुलसे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है. चुनाव में हार-जीत को लेकर अक्सर हत्या, फायरिंग और मारपीट जैसी खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन हाजीपुर से चुनावी रंजिश में एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस अटैक में एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना हाजीपुर के सदर अनुमंडल अंतर्गत सदर थाना के अररा पंचायत का है. घटना के बारे में पीड़ित पक्ष का कहना है कि पंचायत चुनाव में चाचा अजय भगत  और भतीजा अजीत भगत एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए थे. लेकिन दोनों की लड़ाई में कोई तीसरा बाजी मार गया. इसी का खुन्नस निकालने के लिए भतीजे ने अपने चाचा और उनके पूरे परिवार पर चीनी की चासनी में एसिड डालकर फेंकवा दिया. 


हालांकि दूसरे पक्ष से लोगों का कहना है कि विरोधी पक्ष से बहन के द्वारा वीडियो से मोबाइल बनाया जा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और उसके बाद देखते ही देखते एसिड अटैक किया गया जिससे अफरातफरी मच गई. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें