ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

बेटा प्रेमिका को लेकर हुआ फरार, प्रतिशोध में पिता की हत्या

HAJIPUR : वैशाली में मर्डर हुआ है। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा लड़की को लेकर फरा

बेटा प्रेमिका को लेकर हुआ फरार, प्रतिशोध में पिता की हत्या
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR : वैशाली में मर्डर हुआ है। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा लड़की को लेकर फरार है जिसके प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया गया है।


चेहराकलां के मुस्तफापुर गांव में 60 वर्षीय सीताराम भगत को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों गोली मारकर फरार हो गये।  स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें पीएचसी मे भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार दास ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। दरअसल सीताराम का बेटा मनु भगत अपनी प्रेमिका को लेकर फरार है। युवती राजापाकर की रहने वाली बतायी जा रही है। युवती के परिवार वालों ने ही प्रतिशोध स्वरूप सीताराम के घर पहुंच कर उन्हें गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले तो सीताराम भगत से बात की। इस बीच सीताराम ने घर वालों से चाय बनाने को कहा। इस दौरान उनके छोटे भाई राजाराम भगत वहीं खड़े थे। इस बीच वहां पहुंचे चारों में किसी ने पीने के लिए पानी मांगा। राजाराम पानी लेने घर के अंदर गये इसी दौरान चारों अपराधियों ने सीताराम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।


पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। सूचना मिलते ही कटहरा ओपी अध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद गांव में तनाव है। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें