ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

वैशाली में सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव, फूल तोड़ने गई महिला को मारी गोली

VAISHALI: वैशाली जिले में सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। फूल तोड़ने गई महिला को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया

वैशाली में सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव, फूल तोड़ने गई महिला को मारी गोली
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: वैशाली जिले में सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। फूल तोड़ने गई महिला को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। खासकर महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा दहशत देखने को मिल रहा है। 




घायल महिला के बेटे मनीष कुमार ने बताया कि एक बाइक सवार तीन अपराधी मोबाइल छिन्नने के लिए रैकी कर रहा था। पहले तो उसने बेटे को टार्गेट किया, लेकिन जब वे असफल हुए तब महिला की मोबाइल छीनने लग गया। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी आते देख बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरांटी ओपी थाने की पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। 




महिला अंधरवारा गांव के संजय साह की 46 साल की पत्नी बेबी देवी है, जो सुबह हाजीपुर जंदाहा एनएच 322 पर टहल रही थी। टहलने के दौरान ही महिला पूजा के लिए फूल तोड़ रही थी। तभी बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान उसे गोली मार दी। 




इधर पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। घटना को लेकर बरांटी ओपी अध्यक्ष गंगा कुमार सोरेन ने बताया कि फूल तोड़ने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह पर नाकेबंदी कर रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें