1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Apr 12, 2026, 11:58:31 AM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में भाभी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने हाजत में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए लालगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। युवक का स्थिति ठीक-ठाक बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप में मच गया।
जानकारी के अनुसार, भाभी की हत्या के मामले में कथित प्रेमी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विशनपुर गांव निवासी साहिल पटेल के रूप में हुई। बीते शनिवार को बेलसर थाना क्षेत्र के मोना बिशनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
आरोप है कि महिला के देवर साहिल पटेल ने प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर दी। पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो चुका है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर साहिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। साहिल पटेल ने पुलिस हिरासत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है।
इस संबंध में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में एक युवक को थाने पर लाया गया था। युवक ने पैकेट से निकलकर कुछ खाने का प्रयास किया। तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की स्थिति ठीक है। उसके परिवार वाले साथ में है।
रिपोर्ट- विक्रमजीत कुमार, वैशाली