ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

वैशाली में पारिवारिक रंजिश का खौफनाक अंजाम, चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली

वैशाली जिले के पहाड़पुर पूर्वी गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। घायल को गंभीर अवस्था में एनएमसीएच पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Bihar
मामले की जांच में जुटी पुलिस
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर पूर्वी गांव में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पुराने आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद पटना स्थित एनएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


घात लगाकर मारी गोली

घटना रविवार सुबह की है जब उदय राय उर्फ पांचू राय के बेटे प्रकाश कुमार अपने घर से कहीं जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे उनके चचेरे भाई सुनिल राय, पिता स्व. शिव दयाल राय, ने उन पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। पहली गोली प्रकाश के बाएं पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली चलाने की कोशिश में असफल रहा और वह मिस हो गई। गोली लगने के बाद प्रकाश कुमार मौके पर ही गिर पड़े और चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। तब तक आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो चुका था।


एनएमसीएच किया गया रेफर

सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर फतेहपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रकाश को एनएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। परिवारजन घायल को एनएमसीएच ले गए, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक रंजिश का प्रतीत होता है। आरोपी सुनिल राय के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें