ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक..लड़की के पिता ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, बेटी को भी लाठी-डंडों से पीटा

Moradabad News: मुरादाबाद में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक युवक को लड़की के पिता ने इतना मारा कि उसकी मौत ही हो गई। पिता ने अपनी बेटी की भी लाठी-डंडों से पिटाई की।

  Moradabad News
रॉड से पीट-पीटकर हत्या
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका के पिता ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। पिता ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा और उसकी भी बुरी तरह से लाठी-डंडों से पिटाई की। फिलहाल गंभीर हालत में लड़की अस्पताल में भर्ती है।


घटना मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के दौलावाला गांव की है। बताया जा रहा है रोहित नाम का युवक गांव में फुटबॉल खेल रहा था। तभी किसी बात को लेकर उसका अपनी प्रेमिका के पिता जसवंत के साथ विवाद हो गया। तब आसपास के लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। बाद में घर पहुंचने के बाद रोहित को उसकी प्रेमिका का फोन आया। वह उससे मिलने उसके घर चला गया।


घर पर प्रेमिका के पिता ने दोनों को बातचीत करते हुए देख लिया। जिसके बाद लड़की का पिता गुस्से में गाड़ी के शॉकर में लगने वाली लोहे की रॉड को उठाकर रोहित को मारना शुरू कर दिया। फिर उसी रॉड से उसने अपनी बेटी को भी बुरी तरह से मारा। पिटाई के बाद लहुलुहान हालत में युवक और युवती दोनों घर के बाहर पड़े थे। लोग तुरंत दोनों को अस्पताल लेकर भागे। जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। जबकि घायल लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें