ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

UP: तमंचे के बल पर लड़की की किडनैपिंग...फिर देहरादून में किया मर्डर, सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप

UP Crime News: लखीमपुर खीरी में एक 18 साल की लड़की को उसके मां के सामने अगवा कर लिया गया। फिर देहरादून में उसकी हत्या कर दी गई।

 UP Crime News:
किडनैपिंग के बाद लड़की की हत्या
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP Crime News: यूपी से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में एक 18 साल की लड़की को गांव के ही युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी सलमान ने तमंचे के बल पर उसकी मां के सामने ही लड़की की किडनैपिंग कर ली। अगवा करने के बाद आरोपी सलमान लड़की को देहरादून ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।


दरअसल 26 जनवरी 2025 को 18 साल की लड़की अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी, तभी गांव के ही सलमान नाम के युवक ने तमंचे के बल पर लड़की को उसकी मां के सामने अगवा कर लिया। लड़की के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और पढुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें आरोपी सलमान लड़की को बाइक पर बैठाकर ले जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने अपनी जांच में आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जो देहरादून की मिली।


पुलिस की जांच चल ही रही थी कि तीन दिन बाद आरोपी अपने गांव लौट आया। पुलिस ने सलमान और उसके चार साथियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। तो उसने अपना जुर्म कबूला। आरोपी ने बताया कि स्वीकार किया उसने अपने दोस्तों की मदद से देहरादून में लड़की की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि गला दबाकर लड़की की हत्या की गयी थी। वहीं लड़की के पिता ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें