ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बक्सर : छठ पूजा खत्म होते ही बॉर्डर पर शराब पीने गए थे लोग, वापसी में पुलिस ने 70 शराबियों को किया गिरफ्तार

BUXAR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद लाल पानी के शौकीन कौन-कौन से उपाय करते हैं इसका ताजा नमूना बक्सर जिले में देखने को मिला है। छठ महापर्व खत्म होने के साथ बक्सर में बड़ी तादाद के

बक्सर : छठ पूजा खत्म होते ही बॉर्डर पर शराब पीने गए थे लोग, वापसी में पुलिस ने 70 शराबियों को किया गिरफ्तार
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद लाल पानी के शौकीन कौन-कौन से उपाय करते हैं इसका ताजा नमूना बक्सर जिले में देखने को मिला है। छठ महापर्व खत्म होने के साथ बक्सर में बड़ी तादाद के अंदर लोग गंगा बॉर्डर पार कर यूपी चले गए। यूपी में जमकर शराब पी लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि गंगा पुल पार कर बक्सर में वापस आना उनके लिए मुसीबत बन जाएगा। शाम के वक्त पुलिस ने गुरुवार की शाम अचानक से विशेष अभियान चलाते हुए बिहार और यूपी को जोड़ने वाले हैं गंगा पुल पर चेकिंग अभियान शुरू की। पुलिस के इस से चेकिंग अभियान में 70 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। 


बक्सर एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में जो लोग भी यूपी की तरफ से बक्सर में आते गए उनकी जांच की गई। जांच में लगभग 70 शराबियों की पहचान हुई। इतनी बड़ी तादाद में शराब पीने वाले लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश से शराब पीकर आने वाले लोगों को भी उम्मीद नहीं थी कि पुलिस उन्हें इस तरह दबोच लेगी। आखिरकार मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की टीम को थाने में ही बुला लिया गया। 5 डॉक्टरों की टीम देर रात तक शराबियों का मेडिकल टेस्ट करती रही। मेडिकल टेस्ट की पुष्टि होने के बाद जिन शराबियों की पहचान हुई उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


आपको बता दें कि बचपन से उत्तर प्रदेश की सीमा लगती है। यूपी में प्रवेश करने के लिए बक्सर से भरौली के लिए गंगा पुल का लोग इस्तेमाल करते हैं। उत्तर प्रदेश में शराबबंदी नहीं है लिहाजा बिहार में शराबबंदी को देखते हुए यूपी बॉर्डर में प्रवेश करते ही शराब की कई दुकानें मिल जाती हैं। खाने-पीने का इंतजाम भी इस इलाके में खूब है लिहाजा बक्सर और उसके आसपास के लोग यूपी में जाकर शराब पीते हैं। मजेदार बात यह रही कि बक्सर पुलिस से जब शराबियों पर एक्शन ले रही थी तो इसकी जानकारी यूपी में बैठे वैसे लोगों को लग गई जो बक्सर वापस आने वाले थे। इन लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए वापस आने की बजाय यूपी में ही रात गुजारना मुनासिब समझा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें