ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Crime News: शादी में मेहंदी लगाने गई ब्यूटीशियन से चलती कार में रेप की कोशिश, विरोध करने पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Crime News: लखनऊ में चलती कार में एक ब्यूटिशियन की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक की बहन ने तीन लड़कों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

up crime news
शादी में मेहंदी लगाने गई ब्यूटीशियन से चलती कार में रेप की कोशिश, विरोध करने पर चाकू मारकर उतारा मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: क्राइम की सनसनीखेज वारदात यूपी के लखनऊ से है, जहां बंथरा इलाके में बहन के सामने ब्यूटीशियन की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बहन ने तीन लड़कों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मूल रूप से बेहसा गांव के रहने वाले मोनी लाल बंथरा लौना गांव में पत्नी छाया के साथ रहते हैं। मोनी लाल ने बताया, रामदासपुर के रहने वाले सुधांसू ने छाया को फोन करके बोला कि बहन की शादी है, मेहंदी लगाने आ जाओ। कुछ देर बाद छाया को लेने के लिए अजय, विकास और आदर्श कार से घर पहुंचे। छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ रामदासपुर चली गई।


अगले दिन पलक ने अपने भाई रितिक को रोते हुए फोन किया। पलक ने भाई को बताया कि 'अजय, विकास और आदर्श ने रास्ते में छाया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगे और जबरन रेप की कोशिश की। जब हम लोगों ने छेड़खानी का विरोध किया तो तीनों ने मिलकर छाया को मारा पीटा और चाकू से कई वार कर छाया को घायल कर दिया। घटना को छिपाने के लिए तीनों ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए रामदासपुर गांव के पास गाड़ी पलट दी। मुझे व छाया को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग गये।' 


पलक ने बताया कि तीनों ने धमकी दी कि यदि तुम लोगों ने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर छाया और पलक घायल अवस्था में पड़ी थीं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें