ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

UP-बिहार के बाद अब झारखंड में भी बुलडोजर की एंट्री: कुख्यात बदमाश के घर को पुलिस ने किया ध्वस्त

CHAIBASA: उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद अब झारखंड में भी बुलडोजर का एंट्री हो गई है। यहां भी अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चाईबासा पुलिस ने कुख्यात ब

UP-बिहार के बाद अब झारखंड में भी बुलडोजर की एंट्री: कुख्यात बदमाश के घर को पुलिस ने किया ध्वस्त
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAIBASA: उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद अब झारखंड में भी बुलडोजर का एंट्री हो गई है। यहां भी अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चाईबासा पुलिस ने कुख्यात बदमाश शिवशंकर जोको उर्फ पडेया के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। यह पहला मौका है जब झारखंड में किसी अपराधी के घर पर बुलडोजर चला है।


दरअसल, विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के सरगना शिवशंकर के खिलाफ चाईबासा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर ओपी क्षेत्र के इलिगाड़ागांव स्थित कुख्यात के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। शिवशंकर जोको उर्फ पडेया के खिलाफ झारखंड के साथ साथ ओडिशा में कई संगीन मामले दर्ज हैं। 


निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से करीब दो लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस शिवशंकर जोको उर्फ पडेया को तलाश कर रही है। उसके दो साथी पुलिस की गिरफ्त में है जबकि शिवशंकर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। मांझारी थाना क्षेत्र के तांतनगर ओपी इलाके में उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा शिवशंकर के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें