ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम, कर दिया यह बड़ा कांड

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में एक पत्नी ने पति को इतना प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परेशान युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर इलाके की है।


बताया जा रहा है कि वार्ड 17 के रहने वाले राजकुमार राम के 26 वर्षीय बेटे जितेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जितेंद्र कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार के लोगों के साथ उसका अच्छा संबंध है। जिसके कारण उसकी पत्नी हमेशा नाराज रहती है और उसे परिवार से अलग होने के लिए प्रताड़ित करती है।


पीड़ित का कहना है कि बात नहीं मानने पर पत्नी उसे आत्महत्या करने की धमकी देती है और पुलिस में केस दर्ज कराने की बात कहकर उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती है। इसी से परेशान होकर जितेंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। यह घटना इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें