ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

शर्मनाक: सरकारी स्कूल के 3 शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा से किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Tamilnadu Crime News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से क्राइम की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के 3 शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा का यौन शोषण किया है।

Tamilnadu Crime News
3 शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा से किया यौन शोषण
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tamilnadu Crime News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में तीन टीचरों ने मिलकर 13 साल की छात्रा का यौन शोषण किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में अरेस्ट कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने तीनों को 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। 


पुलिस ने बताया कि तीनों शिक्षकों ने स्कूल के शौचालय में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना करीब एक महीने पहले की है। जब नाबालिग के पैरेंट्स ने स्कूल की प्रिंसिपल से मारपीट की शिकायत की थी। इसके बाद तीनों शिक्षकों ने छात्रा का यौन शोषण किया। सूचना के बाद डीईओ और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के माता-पिता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार तीनों शिक्षकों को पोक्सो की धाराओं में अरेस्ट कर लिया गया है। 


दरअसल यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब लड़की 3 जनवरी से स्कूल नहीं गई थी। स्कूल प्रशासन ने जब उसके घर जाकर पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हुआ। कृष्णागिरी कलेक्टर सी दिनेश कुमार के अनुसार, तीनों आरोपी शिक्षकों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि आरोपी शिक्षकों को 15 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें