Patna Crime News: पहलगाम आतंकी हमले के बीच बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद मौके पर बिहार एटीएस और पुलिस की टीमें पहुंची हैं और पूरे सिविल कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ई-मेल के जरिए पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ साथ पटना पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची है और सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि धमकी उस वक्त मिली जब सिविल कोर्ट में बड़ी संख्या में वकील, जज के साथ साथ आम लोग मौजूद थे।
पूरे मामले पर नगर डीएसरपी दीक्षा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज मिला है। जांच की जा रही है। मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पूरे सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद मिली इस धमकी को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है।




