ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस वाले संदीप सिंह का बिहार कनेक्शन, मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में हुआ था जन्म

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में अचानक से सुर्खियों में आए संदीप सिंह का बिहार कनेक्शन अब पक्के तौर पर सामने आ चुका है। संदीप सिंह को सुशांत का दोस्त बताया जा रहा है और फिलह

सुशांत केस वाले संदीप सिंह का बिहार कनेक्शन, मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में हुआ था जन्म
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में अचानक से सुर्खियों में आए संदीप सिंह का बिहार कनेक्शन अब पक्के तौर पर सामने आ चुका है। संदीप सिंह को सुशांत का दोस्त बताया जा रहा है और फिलहाल सीबीआई की रडार पर है। लेकिन संदीप सिंह को लेकर जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उस संदीप का जन्म मुजफ्फरपुर के रेड लाइट एरिया में हुआ था। 


संदीप सिंह की मां मुजफ्फरपुर क्षेत्र रेड लाइट एरिया चतुर्भुज स्थान में रहा करती थी और यही संदीप सिंह का जन्म हुआ था। 90 के दशक में संदीप की मां ममता शहर छोड़ कर चली गई और वह मुंबई में जा बसी। संदीप सिंह की शुरुआती पढ़ाई पटना के एक स्कूल में हुई है। चतुर्भुज स्थान में संदीप के परिवार को जानने वाले लोगों के मुताबिक उसकी मां ममता तीन भाई बहन थे। ममता के एक भाई और एक बहन अभी भी मुजफ्फरपुर में ही रहते हैं। 90 के दशक में ममता के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद उसने बिहार को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 


मुंबई में रहने के दौरान ही संदीप सिंह ने अपने कांटेक्ट बॉलीवुड में बनाए और 4 साल पहले उसने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला। संदीप सिंह अब तक चार फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुका है। बताया जा रहा है कि संदीप सिंह की मुलाकात सुशांत से रिया चक्रवर्ती ने ही कराई थी। संदीप रिया के करीबी लोगों में गिना जाता है और सुशांत की मौत के बाद अचानक से वह इस मामले में सक्रिय हुआ था। 90 के दशक में ममता ने जब मुजफ्फरपुर को अलविदा किया था तब उस पर कातिलाना हमला हुआ था। जमीन के एक विवाद में ममता को गोली मारी गई थी लेकिन वह बाल-बाल बच गई थी। साल 2000 और 2001 के दौरान ममता मुंबई से मुजफ्फरपुर वापस आई थी और मुजफ्फरपुर के अपने मकान को बेच कर वापस मुंबई चली गई थी। संदीप सिंह सुल्तान केस में एक सस्पेंस पिन बना हुआ है और जब तक सीबीआई इस मामले से पर्दा नहीं उठाती है तब तक बहुत सारी बातें साफ नहीं हो पाएंगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें