ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस पर सुप्रीम सुनवाई, जानिए अबतक कोर्ट में क्या हुआ

DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई चल रही है। दरअसल यह सुनवाई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका पर हो रही है लेकिन सुनवाई के दौर

सुशांत केस पर सुप्रीम सुनवाई, जानिए अबतक कोर्ट में क्या हुआ
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई चल रही है। दरअसल यह सुनवाई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका पर हो रही है लेकिन सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर क्या टिप्पणी की है आइए आपको विस्तार से बताते हैं।


सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 

मुंबई में अप्राकृतिक मौत की जांच चल रही है। पटना की FIR में दर्ज बातें जांच का हिस्सा हैं या नहीं ये हम नहीं जानते। एक IPS जांच के लिए जाता है, उसे रोक दिया जाता है। ऐसी बातें अच्छा संकेत नहीं देतीं। महाराष्ट्र सरकार सुनिश्चित करे कि सब प्रोफेशनल तरीके से हो। एक टैलेंटेड कलाकार की मौत हुई है। यह मौत अप्राकृतिक है। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। किस परिस्थितियों में मौत हुई है उसकी जांच की दरकार है। इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है और केंद्र सरकार ने उसे मान लिया है। रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दिवान ने कहा रिया के खिलाफ  कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने इसका विरोध किया और कहा कि साक्ष्य को प्रभावित किया जा रहा है। सीबीआई जांच के लिए केंद्र तैयार है तो फिर रिया के ट्रांसफर पिटिशन का कोई मतलब नहीं रह जाता।


महाराष्ट्र सरकार को फटकार 

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की इस बात को लेकर फटकार लगाई कि उसने बिहार पुलिस के ऑफिसर को क्वारंटीन किया। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी में कहा कि ये सही संदेह नहीं देता है। पुलिस ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर गया था। आपकी तमाम कार्रवाई पेशेवर तरीके से होनी चाहिए था। साक्ष्यों को प्रोटेक्ट करें। महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि बिहार पुलिस का एक्शन राजनीति से प्रेरित है। सीआरपीसी के तहत सिर्फ मुंबई पुलिस ही जांच कर सकती है केस रजिस्टर कर सकती है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें