ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस की CBI जांच जल्द शुरू होगी, केंद्र सरकार ने एजेंसी को भेजा आदेश

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने सुशांत केस सीबीआई को हैंड ओवर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीबीआई को कें

सुशांत केस की CBI जांच जल्द शुरू होगी, केंद्र सरकार ने एजेंसी को भेजा आदेश
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने सुशांत केस सीबीआई को हैंड ओवर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीबीआई को केंद्र सरकार का आदेश मिल चुका है। अब सीबीआई बहुत जल्द सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जांच की शुरूआत करेगी। 


सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान बिहार सरकार के वकील ने इस बात की जानकारी दी थी कि सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार ने मंजूर कर ली है और अब आगे की प्रक्रिया अपनाते हुए केंद्र सरकार ने सीबीआई को इस केस की जांच का जिम्मा सौंप दिया है। इसके लिए बजाप्ता आधिकारिक आदेश सीबीआई को दिया जा चुका है और इस मामले की जांच टीम का गठन केंद्रीय एजेंसी खुद करेगी। 


सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बिहार सरकार ने जो तेजी दिखाई और उसके बाद केंद्र सरकार जिस तरह आगे बढ़ रही है यह बताता है कि जल्द ही सीबीआई इस मामले की जांच शुरू करेगी और अहम जानकारियां सामने आने लगेंगी। मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। आपको याद दिला दें कि पटना में सुशांत के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद बिहार पुलिस इस मामले में हरकत में आई थी। बिहार पुलिस की एक टीम को मुंबई भी भेजा गया था लेकिन महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के रवैया के कारण टकराव बढ़ा और फिर आखिरकार परिजनों की मांग पर बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें