ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला, क्या CBI को मिलेगा जांच का जिम्मा?

DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई करेगी या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला दे सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन पहले इस मामले पर फैसला सुरक्षित र

सुशांत केस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला, क्या CBI को मिलेगा जांच का जिम्मा?
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई करेगी या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला दे सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन पहले इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था और सभी पक्षों को अपनी लिखित दलीलें कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट आज यह तय कर सकता है कि केस की जांच सीबीआई करेगी या फिर मुंबई पुलिस।


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की उस याचिका पर लंबी सुनवाई की थी जिसमें यह मांग की गई थी कि सुशांत केस की जांच सीबीआई को ना दी जाए। सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर को मुंबई पुलिस को सौंपने की मांग की थी जबकि बिहार सरकार और सुशांत के पिता के तरफ से इसका विरोध किया गया था। लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फैसला सुना सकता है। 


आपको याद दिलाते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के साथ चार सहयोगियों पर एक केस दर्ज कराया था। जिसकी जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई गई थी। मुंबई पुलिस ने जब जांच में सहयोग नहीं किया तब केके सिंह ने बिहार सरकार से सीबीआई जांच की मांग की। सुशांत के पिता की मांग पर बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की और केंद्र की मंजूरी के बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। रिया और महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच का विरोध कर रहे हैं। अब ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें