ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI जांच को मंजूरी

DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए

सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI जांच को मंजूरी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस में सुनवाई करते हुए पटना में दर्ज की गई एफआईआर को सही बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पटना में दर्ज एफआइआर के बेसिस पर ही आगे सीबीआई इस मामले की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करने का भी निर्देश दिया है।


सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में महाराष्ट्र सरकार को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि वह इस मामले में जांच को लेकर सहयोग करे। मुंबई पुलिस को सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार को यह भी कहा गया है कि वह इस मामले में आनाकानी ना करें।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने स्वागत किया है। विकास सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अब सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को न्याय मिल पाएगा। इतना ही नहीं विकास सिंह ने यह भी कहा है कि रिया चक्रवर्ती जिस तरह के बयान देकर सिंपैथी लेना चाहती थी उसका गलत असर पड़ा है और सुप्रीम कोर्ट ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए अहम फैसला सुनाया है। उधर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा है कि उन्हें सीबीआई की जांच पर पूरा भरोसा है और न्याय के दिशा में यह एक पहला सही कदम है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें