SUPAUL: सुपौल सदर थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना बीएसएस कॉलेज के पास की बताई जा रही है। घायल युवक मनीष सुधा डेयरी में काम करता है ओर वह रोज की तरह अपने काम से लौट रहा था, तभी बीएसएस कॉलेज के समीप उसे गोली मार दी गई।
गोली युवक की कमर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गोली मारने के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इलाके में अचानक हुई इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल है।



