ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

सुपौल: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एसिड अटैक, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे

SUPAL: मामूली विवाद में एसिड अटैक का मामला सुपौल में सामने आया है जहां एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गये हैं। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा की है जहां किसी बात को लेकर दो पक्ष

सुपौल: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एसिड अटैक, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAL: मामूली विवाद में एसिड अटैक का मामला सुपौल में सामने आया है जहां एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गये हैं। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा की है जहां किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग उग्र हो गये। तभी इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एसिड फेंक दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। एसिड से घायल लोगों को ग्रामीणों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया। 

 इस घटना में अनमोल यादव के परिवार से चंद्रशेखर कुमार, बबलू कुमार, ओम प्रकाश कुमार, तरुण कुमार, अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं अनमोल यादव और विकास कुमार की भी पिटाई की गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनमोल यादव के पड़ोसी रुपेश साह के घर पर पूजा आयोजित की गयी थी। पूजा के बाद लोग जगह-जगह लावा का छिड़काव करने लगे। इस दौरान अनमोल यादव के घर में भी लावा और जल का छिड़काव किया गया। जिसका विरोध अनमोल यादव के परिवार ने किया तब दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एसिड अटैक कर दिया। जिससे 5 लोग बुरी तरह झुलस गये। घायलों का इलाज फिलहाल सुपौल सदर अस्पताल में चल रह है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें