ब्रेकिंग
Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

वैशाली : एसएसबी जवान को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपाट का प्रयास

VAISHALI : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। अपराधियों ने अब एसएसबी जवान को निशाना बनाया है। खबर वैशाली जिले से है यहां एक एसएसबी जवान को अपराध

वैशाली : एसएसबी जवान को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपाट का प्रयास
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। अपराधियों ने अब एसएसबी जवान को निशाना बनाया है। खबर वैशाली जिले से है यहां एक एसएसबी जवान को अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया और इसी दौरान विरोध करने पर एसएसबी जवानों को गोली मार दी। 


एसएसबी जवान प्रमोद कुमार जमुई में एसएसबी कांस्टेबल पद पर तैनात है। प्रमोद गोरखपुर के रहने वाले हैं। वह जमुई से अपने घर यूपी जा रहा थे। प्रमोद कुमार जमुई से हाजीपुर ट्रेन से आए और उसके बाद ऑटो से पटना के लिए निकले। कोनहारा घाट के पास ऑटो रोककर एसएसबी जवान का मोबाइल छिनने का प्रयास अपराधियों ने किया।  


लूटपाट का विरोध करने पर एसएसबी के जवान पर अपराधी ने गोली चला दी। अपराधियों ने ऑटो पर सवार एक यात्री का मोबाइल छीना भी लिया। जवान के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस जवान को सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गई। एसडीपीओ राघव दयाल मामले में छानबीन कर रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें