ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

सृजन घोटाला : भागलपुर के तत्कालीन सिविल सर्जन की पेंशन होगी जब्त, 40 लाख से ज्यादा है गबन का मामला

PATNA : बिहार के चर्चित सृजन घोटाला कांड में भागलपुर के तत्कालीन सिविल सर्जन की पूरी पेंशन राशि जब्त की जाएगी। सरकार ने भागलपुर के सिविल सर्जन रह चुके डॉ विजय कुमार की पूरी पेंशन र

सृजन घोटाला : भागलपुर के तत्कालीन सिविल सर्जन की पेंशन होगी जब्त, 40 लाख से ज्यादा है गबन का मामला
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के चर्चित सृजन घोटाला कांड में भागलपुर के तत्कालीन सिविल सर्जन की पूरी पेंशन राशि जब्त की जाएगी। सरकार ने भागलपुर के सिविल सर्जन रह चुके डॉ विजय कुमार की पूरी पेंशन राशि को जब्त करने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। भागलपुर में सिविल सर्जन रहे डॉ विजय कुमार पर सरकारी राशि के गबन का आरोप है और जांच में ये आरोप सही पाया गया है। 


तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी राशि का गबन कर सृजन महिला विकास संस्थान सबौर के खाते में पैसे जमा कराए। जांच में मामला सही पाया गया है जिसके बाद उनकी पूरी पेंशन राशि को जब्त करने का आदेश दिया गया है। इसके पहले बीते साल अक्टूबर महीने में उनकी 25 फ़ीसदी पेंशन में कटौती का दंड दिया गया था लेकिन अब उनकी पूरी पेंशन ही जब्त करने का फैसला लिया गया है। 


मामला 40 लाख 75 हजार के गबन से जुड़ा हुआ है। जांच में पाया गया है कि सिविल सर्जन होने के नाते स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाली दुकानों से प्राप्त आय को सरकारी राजस्व के तौर पर खजाने में जमा कराना था लेकिन दुकान से हुई आय को सिविल सर्जन ने एक नया खाता खोलकर उसमें ट्रांसफर कर दिया। तीन बैंक खातों की राशि को बैंक ऑफ बड़ौदा भागलपुर में नया खाता खोलकर स्थानांतरित किया गया था जो नियम के विरुद्ध था।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें