ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस, थोड़ी देर में कोलकाता होगी रवाना

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस गाजीपुर से होते हुए पटना पहुंची। वहां से उसे फ्लाइट के जरिए शिलांग ले जाया जा रहा है।

Raja Raghuvanshi Murder Case
प्रेमी के लिए पति तो सजा-ए-मौत!
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Raja Raghuvanshi Murder Case: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गाजीपुर से गिरफ्तार मृतक की पत्नी सोनम राजवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची थी। पटना के फुलवारी शरीफ में कुछ घंटों तक पुलिस की कस्टडी में रखने के बाग मेघालय पुलिस पटना एयरपोर्ट पहुंची हैं, जहां से उसे कोलकाता ले जाया जाएगा।


दरअसल, इंदौर की सोनम रघुवंशी देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में घिरी हैं। शादी के एक महीने के अंदर ही उस पर यह आरोप लगा है। मेघालय पुलिस उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अपने साथ लेकर सोमवार देर रात ही पटना पहुंची। सोनम को उत्तर प्रदेश से बिहार के रास्ते शिलांग ले जाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को भी गिरफ्तार किया है।


सोनम रघुवंशी गिरफ्तारी के बाद से ही चुप हैं। वह किसी से बात नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार, वह केवल यही कह रही हैं कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। सोनम ने यह भी कहा कि उसे तेज सिरदर्द है और वह सो नहीं पा रही है। शिलांग पुलिस ने उससे बात करने की कोशिश की, तो उसने चुप्पी साध ली। वह हर बार यही कहती रही थी कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है।


सोनम को सड़क मार्ग से पटना लाया गया है। यह गाड़ी बिहार के बक्सर जिले से होते हुए पटना पहुंची। यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा पार करवाने के बाद बिहार पुलिस की मदद ली। बिहार पुलिस सोनम को एस्कॉर्ट कर रही थी। अब सोनम को पटना से फ्लाइट से शिलांग ले जाने की तैयारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 3 बजकर 55 मिनट पर कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। कोलकाता से फिर सोनम को गुवाहाटी ले जाया जाएगा जहां से फिर सड़क मार्ग से उसे शिलांग ले जाया जाएगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें