ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

सीवान में दिनदहाड़े अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, बाइक छीनने के दौरान चाकू से भी किया हमला, हालत नाजुक

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी को पहले गोली मारी फिर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक छीनने के दौरान हथियार अपराधियों न

सीवान में दिनदहाड़े अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, बाइक छीनने के दौरान चाकू से भी किया हमला, हालत नाजुक
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी को पहले गोली मारी फिर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक छीनने के दौरान हथियार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल कमल यादव को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करवा चौक के पास सेवानिवृत फौजी कमल यादव से बाइक छीनन के क्रम में अपराधियों ने पहले गोली मार दी फिर चाकू मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि कमल यादव अपने मित्र से मिलने सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करणवा गांव जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी बाइक छीनने की कोशिश की और जब इसका उन्होंने विरोध किया तब अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। 


घायल रिटार्यड फौजी को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही अस्पताल पहुंचे समाजसेवी श्रीनिवास जादव ने इस मामले की जांच कराए जाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें