ब्रेकिंग
Bihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी

Bihar Crime News: बीच सड़क पर युवक को मारी गोली, बदमाशों ने घेरकर बरसाईं गोलियां

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए है. बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव के समीप सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल की पहचान बढ़ेया, धनौती ओपी थाना क्षेत्र निवासी तैयब हुसैन के पुत्र अमजद अली के रूप में हुई है। घटना के बाद अमजद अली को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि अमजद अली अपनी बेटी को कोचिंग सेंटर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तीन मोहानी के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार एक अपराधी ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। अमजद अली ने बताया कि पहली गोली मेरे बाएं हाथ में लगी। जब मैं कुछ समझ पाता, दूसरी गोली चल गई वो भी हाथ में ही लगी। उन्होंने आगे बताया कि हमलावर ने जब पिस्तौल से सिर पर वार किया तो वे लड़खड़ाकर एक खेत में जा गिरे। किसी तरह पास के एक घर में जाकर उन्होंने खुद को छिपाया। वहां से स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।


अभी तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी या आपराधिक रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। घायल का बयान दर्ज किया गया है और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घायल अमजद अली की जान स्थानीय लोगों की मदद से बच सकी। 


वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया और बदमाशों के भागने की दिशा की जानकारी पुलिस को दी। इससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में तेजी आ सकती है। सीवान जिले में हाल के दिनों में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्ती और खुफिया तंत्र की कमजोरी उजागर की है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त अभियान चलाया जाए और बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी हो।


फिलहाल, अमजद अली की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार गोली शरीर के बाहरी हिस्से में लगी है, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के जरिए पहचान शुरू कर दी है। सीवान में हुई यह घटना यह साबित करती है कि आम लोग अब सड़क पर भी सुरक्षित नहीं हैं। तेज़ी से अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई ही जनता के खोए हुए विश्वास को वापस ला सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें