ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में खूनी खेल, तीन सगे भाइयों को गोलियों से भूना; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Bihar Crime News: सीवान के सराय थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बेखौफ अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन सगे भाइयों को निशाना बनाया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से खूनी खेल खेला है। बदमाशों ने तीन सगे भाइयों को गोली मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई है जबकि दो भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सराय थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ के पास की है।


दरअसल, सीवान में बदमाशों ने नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटे बाद बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारी है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का सीवान सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के ही आपराधिक छवि के कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा है। 


घर से कुछ ही दूरी पर करीब 8 की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। घायलों की पहचान सराय थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी इम्तियाज खान के पुत्र अजमत खान, अरशद खान के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सगे भाई है। बताया जा रहा है कि एक भाई गाड़ी को साफ कर रहा था और अन्य दो भाई गाड़ी के पास पहुंचे, तभी करीब 8 की संख्या में आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दिया।


इस दौरान तीनों भाइयों को गोली लग गई। वहीं घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायलों को सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया। घायल दो भाइयों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन जिस तरह से बदमाश बेखौफ हो कर घटना को अंजाम दे रहे हैं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।


पूरे मामले पर सीवान एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि पुराने जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। गोली मारने वाले बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। किसी भी कीमत पर विधि व्यवस्था बिगड़ता नहीं दिया जाएगा और बदमाशों की बदमाशी का जवाब पुलिस अपने हिसाब से ही देगी और कानून अपना काम करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें